रूसी लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, आठ की मौत
रूस के एक लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से आठ लोगों की मौत हो गई है। रूसी संवाद समिति ने इसकी जानकारी दी है।
यह विमान शुक्रवार से लापता था और रविवार को इसका मलबा पाया गया। विमान ने इक्रुत्स्क क्षेत्र में जंगलों में लगी आग पर नियंत्रण के लिए उड़ान भरी थी। आपात मामलों के मंत्री की वेबसाइट के मुताबिक सुबह बचावकर्मियों ने इलियुसिन आई1-76 लड़ाकू विमान का मलबा बरामद किया। एक तस्वीर भी जारी की गई है जिसमें घने जंगल में विमान के क्षतिग्रस्त हिस्सों को दिखाया गया है। विमान ने लेक बाइकल के नजदीक बयानदायेवस्की जिले से उड़ान भरी थी।
आरआईए समाचार एजेंसी के मुताबिक विमान से आठ शवों को निकाला गया है। ऐसा माना जाता है कि विमान में कुल 10 लोग सवार थे। सभी के मरने की आशंका है। इस विमान की तलाशी में सात अन्य विमानों को लगाया गया था।
गौरतलब है कि खराब वायु सुरक्षा रिकॉर्ड और लड़ाकू विमान के लगातार दुर्घटनाग्रस्त होने को लेकर रूस की हमेशा आलोचना होती रही है। रूसी वायुसेना द्वारा इस बहुउद्देश्यीय आई1-76 विमान का इस्तेमाल सीरिया में सैन्य अभियान के दौरान होता रहा है। (वार्ता)