Hanuman Chalisa
Tue, 17 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Russia

निष्कासित समेत सभी 96 राजनयिक रूस वापस लौटेंगे

Russia
मॉस्को। रूस ने कहा कि अमेरिका द्वारा निष्कासित किए गए उनके राजनयिक समेत सभी 96 राजनयिक अमेरिका से वापस लौटेंगे।

 
रूस के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार अमेरिका की ओर से प्रतिबंध लगाए जाने के बाद निष्कासित किए गए उनके 35 राजनयिक और 96 अन्य राजनयिक और उनके परिजन अमेरिका से वापस लौट आएंगे।
 
गौरतलब है कि अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों और नेताओं के सर्वरों और ई-मेलों की साइबर हैकिंग में संलिप्तता के कारण रूसी खुफिया एजेंसियों और इनके शीर्ष अधिकारियों पर शुक्रवार को प्रतिबंध लगा दिए और 35 रुसी राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया था। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
डीटीएए समझौते का उद्देश्य विदेश में कालेधन पर अंकुश लगाना : शाह