Daily Horoscope
Sat, 28 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi addressed NRI on Times square

अमेरिका में राहुल बोले, कुछ ताकतें भारत को बांट रही हैं...

Rahul Gandhi
न्यूयॉर्क। अमेरिका दौरे पर गए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ ताकतें भारत को बांट रही हैं जो बहुत खतरनाक है।
 
उन्होंने टाइम्स स्क्वेयर पर भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए असहिष्णुता का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इसे लेकर भारत के बाहर सवाल उठाए जा रहे हैं, इससे देश का सद्भाव बिगड़ा है। राहुल ने कहा कि हजारों सालों से, भारत शांति और एकता वाला देश रहा है लेकिन अब इसे चुनौती दी जा रही है।
 
राहुल ने कहा कि देश में कुछ ऐसी ताकतें हैं जो भारत को बांट रही हैं और यह बहुत खतरनाक है। इससे विदेश में हमारी छवि खराब हो रही है। दुनियाभर में सवाल उठ रहे हैं। अमेरिका में कई नेताओं ने पूछा कि भारत में मौजूद सहिष्णुता को क्या हुआ? भारत शांति के लिए जाना जाता था।
 
राहुल ने कहा कि भारत देश के युवाओं को विजन नहीं दिखा सकता अगर उनके पास नौकरी नहीं है। कांग्रेस के पास इन समस्याओं से निपटने का विजन है। हर रोज 30 हजार नए लोग जॉब मार्केट में जुड़ रहे हैं लेकिन केवल 450 को ही नौकरी मिल पा रही है।'
 
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि आप ही अमेरिका में भारत की रीढ़ हैं। गांधी, नेहरू, पटेल सभी एनआरआई थे और भारत लौटकर काम किया।
ये भी पढ़ें
शांति के दूत महाराजा अग्रसेन