शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. prince harry meghan markle wedding photos
Written By
Last Updated : रविवार, 20 मई 2018 (13:17 IST)

ब्रिटिश इतिहास की सबसे महंगी प्रिंस हैरी-मेगन मार्कल की शाही शादी, देखिए फोटो

ब्रिटिश इतिहास की सबसे महंगी प्रिंस हैरी-मेगन मार्कल की शाही शादी, देखिए फोटो - prince harry meghan markle wedding photos
ब्रिटेन की महारानी के पोते प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मार्कल की शाही शादी शनिवार को हुई। इस शाही शादी को ब्रिटिश इतिहास की सबसे महंगी शादी बताया जा रहा है।




इस शाही शादी पर करीब 600 करोड़ रुपए का खर्च आया। इससे पहले 2011 में हैरी के बड़े भाई प्रिंस विलियम और केट मिडलटन की शादी पर करीब 90 करोड़ रुपए का खर्च आया था।





इस शाही शादी में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुईं।




शादी की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शादी के आयोजन स्थल विंडसर कैसल को सजाने के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपए के तो सिर्फ फूल लगाए गए। वीवीआईपी शादी की सुरक्षा में भी करीब 274 करोड़ रुपए खर्च किए गए। (Photo Courtesy : The Royal Family Twitter account)
ये भी पढ़ें
भारत के मुंहतोड़ जवाब से डरा पाकिस्तान, बीएसएफ से की फायरिंग रोकने की अपील