1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Police commander dies in Chicago

शिकागो में पुलिस कमांडर की हत्या

Chicago
शिकागो। शिकागो में स्थित एक सरकारी इमारत में एक उच्च रैंक वाले पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

घटना के समय उनकी और एक व्यक्ति के बीच गोलीबारी हुई थी जो संदिग्ध गतिविधि में लिप्त था। कमांडर पॉल बाउर (53) को कई गोलियां लगी और अस्पताल में उनकी मौत हो गई। 
 
पुलिस प्रमुख एडी जॉनसन ने बताया कि संदिग्ध की पहचान अभी नहीं हुई है। उसे गिरफ्तार कर उसके पास से एक हथियार बरामद किया गया है। जॉनसन ने नम आंखों से बताया कि यह हमारे लिए एक कठिन दिन है। 
अगला लेख
आयुषी दीक्षित की खजुरोह डांस फेस्टिवल एकल प्रस्तुति