सम्बंधित जानकारी
- ट्रंप ने 3 अहम पदों पर भारतीय मूल के नागरिकों को किया नामांकित
- अमेरिका बंद : तमाम जोड़तोड़ के बाद भी नहीं निकल रहा कोई नतीजा
- ट्रंप चाहते थे एफबीआई के पूर्व निदेशक जेम्स कोमी और हिलेरी क्लिंटन पर मुकदमा
- मेलानिया की अपील के बाद ट्रंप की सुरक्षा सलाहकार मीरा रिकार्डेल को दिखाया बाहर का रास्ता
- डोनाल्ड ट्रंप की सीएनएन रिपोर्टर से तीखी नोंकझोंक, किया प्रेस पास निलंबित
व्हाइट हाउस पर हमले की साजिश, युवक गिरफ्तार, एफबीआई की थी गतिविधियों पर नजर
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति निवास व्हाइट हाउस और अन्य संघीय कार्यालयों पर हमले की साजिश रचने के आरोप में जोर्जिया के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। जोर्जिया के उत्तरी जिले के अटॉर्नी बीजे पाक ने बुधवार को बताया कि 21 वर्षीय हशर ताहेब को इन इमारतों पर विस्फोटकों और टैंकरोधी रॉकेट से हमले की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के अटलांटा कार्यालय के विशेष गुप्तचर प्रभारी क्रिस हैकर ने कहा कि आरोपी हशर अकेले ही इन हमलों की योजना बना रहा था। उसके किसी संगठन के साथ जुड़े होने की जानकारी नहीं है।
स्थानीय मीडिया के अनुसार एक साल पहले एफबीआई को हशर की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में सूचना मिली थी, तब से उसके ऊपर नजर थी। आरोपी को बुधबार को अटलांटा की एक अदालत में पेश किया गया। उसे अब 24 जनवरी को अदालत में पेश किया जाएगा।
