पेरिस के बाहर कार ने सैनिकों को टक्कर मारी, छह घायल
Publish Date: Wed, 9 Aug 2017 (19:12 IST)
Updated Date: Wed, 9 Aug 2017 (19:14 IST)
पेरिस। पेरिस के बाहर गश्त कर रहे सैनिकों को आज एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें छह लोग घायल हो गए। इनमें से दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह जानकारी फ्रांस की राजधानी में मौजूद पुलिस ने दी।
लेवालॉयस-पैरेट के उत्तर पश्चिमी नगर प्रांत में सुबह तकरीबन आठ बजे (भारतीय समयानुसार) हुई घटना के बाद से वाहन गायब है। पुलिस ने घटना को 'स्पष्टत: इरादतन कृत्य' बताया है।
फ्रांस नवंबर 2015 से आपातकाल की स्थिति में है और उसके सुरक्षा बलों पर हमलों का सिलसिला देखा जा सकता है, खासकर उन पर जो मुख्य पर्यटक स्थलों पर तैनात रहते हैं। मनोवैज्ञानिक समस्याओं से जूझ रहे एक 18 वर्षीय लड़के को चाकू दिखाने के कारण शनिवार को एफिल टावर के पास से गिरफ्तार किया गया था।
मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि उसने जांचकर्ताओं को बताया था कि वह एक सैनिक को मारना चाहता था। फरवरी में हथियार से लैस एक व्यक्ति ने पेरिस के लोव्रे म्यूजियम पर गश्त कर रहे चार सैनिकों पर हमला कर दिया था जबकि अप्रैल में एक और उग्रावादी ने चैंप्स एलिसीज पर एक पुलिस वाले की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
जून में इस्लामिक स्टेट समूह द्वारा बंधक बनाई गई 40 वर्षीय अल्जीरिया की डॉक्टोरेट छात्रा ने नोट्रे डेम गिरजाघर के बाहर कुल्हाड़ी से एक पुलिस वाले पर हमला किया था। (भाषा)