सम्बंधित जानकारी
- पाकिस्तान में रोंगटे खड़े करने वाला मामला, लेडी डॉक्टर ने डिलेवरी के समय कर दी बहुत बड़ी गलती...
- कमिंस, हेजलवुड पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर
- क्या चीन के सपनों में उलझ गए हैं ये देश
- प्रधानमंत्री बनने के बाद यहां होगा इमरान खान का ठिकाना
- नेहरू ने नहीं मानी गांधी की बात, मान लेते तो नहीं होता भारत का बंटवारा
बड़ी खबर..पाकिस्तान में अभिनेत्री रेशमा की गोली मारकर हत्या
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी गायिका एवं अभिनेत्री रेशमा की उनके पति ने कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी। रेशमा की हत्या खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के नौशेरा कला इलाके में हुई। वह संदिग्ध हत्यारे पति की चौथी पत्नी थी। जियो टीवी ने बताया कि रेशमा अपने भाई के पास शहर के हाकिमाबाद इलाके में रहती थीं।.
बताया जाता है कि संदिग्ध पति ने रेशमा के घर में घुसकर उन्हें गोली मार दी। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जांच शुरू हो गईहै। रेशमा पश्तो में उनके गीतों के लिए जानी जाती थीं।
उन्होंने प्रसिद्ध पाकिस्तानी नाटक 'झोबल गोलुना' में भी काम किया था। इस साल पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में महिला कलाकारों के खिलाफ हिंसा की यह 15वीं घटना है।
इसी तरह की घटना में, गत तीन फरवरी को सनबुल नामक स्टेज कलाकार को गोली मार दी गई थी। उसका कसूर इतना था कि उसने आरोपी के साथ एक निजी पार्टी में जाने से इनकार कर दिया था।
