Nepal Political Crisis: ‘ओली’ की कुर्सी बचाने के लिए ‘यांकी’ बहा रही पसीना
photo: Social media
वहीं, इसी मामले को लेकर नेपाल में चीन की राजदूत हाउ यांकी ने दहल से मुलाकात की है जो अभी तक उनसे नहीं मिली थी।
दहल के एक करीबी सूत्र ने काठमांडू पोस्ट को बताया है कि गुरुवार सुबह 9 बजे हाउ यांकी दहल के निवास पर पहुंचीं और करीब 50 मिनट तक बात की। बैठक में क्या चर्चा हुई, इसे लेकर विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार है। नेपाल की राजनीति में हलचल होने के साथ ही हाउ ने एक के बाद एक कई नेताओं के साथ बैठक की हैं, जिनमें राष्ट्रपति बिद्या भंडारी, पीएम ओली, पार्टी के सीनियर नेता माधव कुमाप नेपाल और झालनाथ खनाल सामिल रहे। हालांकि, अभी तक प्रचंड उनसे मिलने के लिए तैयार नहीं थे।
नेपाल में चीनी राजदूत हाउ यांकी और प्रधानमंत्री केपी ओली के बीच अच्छी बातचीत है। यांकी अक्सर ओली के घर आना जाना करती हैं। इसके साथ ही दोनों की मुलाकातों को लेकर नेपाल के मीडिया में खासी चर्चा रही है। ऐसे में नेपाल में आए राजनीतिक संकट में ओली की जाती हुई प्रधानमंत्री की कुर्सी को बचाने के लिए चीनी राजदूत यांकी खूब पसीना बहा रही हैं।

