1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. North Korea tested 2 ballistic missile

उत्तर कोरिया ने किया 2 बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण, जापान नाराज

North Korea
वाशिंगटन। उत्तर कोरिया ने दो बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया है, जिसकी मारक दूरी का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उल्लेखनीय है कि 29 मार्च 2020 के बाद उत्तर कोरिया ने पहली बार बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है।
 
सीएनएन न्यूज चैनल ने अमेरिका के एक उच्चाधिकारी के हवाले से गुरुवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। चैनल ने बताया कि अमेरिका की सेना तथा खुफिया विभाग कथित तौर पर उत्तर कोरिया द्वारा किये गये परीक्षण का विश्लेषण कर रहे हैं।
 
इससे पहले जापानी मीडिया ने गुरुवार को जानकारी दी कि उत्तर कोरिया ने कम से कम एक बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है, जो जापान के अनन्य आर्थिक क्षेत्र के बाहर गिरा।
 
जापान ने जताया विरोध : जापान के प्रधानमंत्री योशिहदे सुगा ने मिसाइल परीक्षण का विरोध करते हुए कहा कि इस परीक्षण से हमारे देश और क्षेत्र की शांति तथा सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न हो रहा हैं। यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन है। जापान इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता है।
अगला लेख
UP: 2 भाइयों का विवाद सुलझाने गए दरोगा को मारी गोली, मौत, CM योगी ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश, परिवार को 50 लाख की सहायता