1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. North Korea fires 3 ballistic missiles

उत्तर कोरिया ने दागीं 3 बैलिस्टिक मिसाइलें, 5 माह में 17वां परीक्षण

North Korea
प्योंगयांग। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के एशियाई दौरे समाप्त होने के कुछ ही घंटों बाद उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से 3 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।
 
दक्षिण कोरिया के ज्वॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा कि पहली मिसाइल बुधवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 6 बजे दागी की गई, इसके बाद दूसरा 37 मिनट बाद और तीसरा 5 मिनट बाद छोड़ा गया। दक्षिण कोरियाई सेना ने कहा कि वह पूरी तरह से तैयार है और अमेरिका के साथ सहयोग कर रही है।
 
उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण के तुरंत बाद दक्षिण कोरिया के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति यूं सुक-एओल ने तुरंत राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई। इस साल उत्तर कोरिया ने रिकॉर्ड संख्या में मिसाइल प्रक्षेपण किए हैं जिसमें 2017 के बाद से अपनी सबसे बड़ी अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों (आईसीबीएम) का परीक्षण भी शामिल है।
ये मिसाइल परीक्षण इस वर्ष उत्तर कोरिया द्वारा किया गया 17वां परीक्षण है। विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तर कोरिया हथियारों के अपने जखीरे को आधुनिक बनाने ने लिए परीक्षण कर रहा है।
 
अमेरिकी सैन्य कमान ने कहा कि उन्हें उत्तर कोरिया के एकाधिक बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण के बारे में जानकारी है और इसका आकलन कर रहे हैं। राष्ट्रपति बाइडन को उत्तर कोरियाई मिसाइल प्रक्षेपण के बारे में जानकारी दी गई है।
अगला लेख
Weather Update: मानसून की सक्रियता बढ़ी, कुछ राज्यों में हुई वर्षा, तापमान में आई गिरावट