गुरुवार, 24 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Niagara Falls illuminated in colours of Indian national flag
Written By
Last Updated : रविवार, 16 अगस्त 2020 (11:13 IST)

तिरंगे के रंग में रंगा नियाग्रा फॉल्स, मनमोहक नजारे ने जीता सबका दिल

Niagara Falls
भारत के स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को अमेरिका-कनाडा बॉर्डर पर स्थित विश्व प्रसिद्ध नियाग्रा फॉल्स में पहली बार तिरंगा के रंग में रंगा नजर आया। इस मनमोहक नजारे ने वहां मौजूद सभी पर्यटकों का दिल जीत लिया।
 
टाइम्स स्क्वायर पर फहराया तिरंगा : भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर शनिवार को न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर तिरंगा फहराया गया। यह पहली बार है जब इस प्रसिद्ध स्थल पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया है।

न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनिशिया, सिंगापुर, चीन, बांग्लादेश, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), इजराइल और अन्य देशों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय मिशनों में कार्यक्रम आयोजित किए गए और वहां रह रहे हजारों भारतीयों ने तिरंगे और राष्ट्रगान के साथ पूरे उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।
ये भी पढ़ें
भारत में 2.93 करोड़ का कोरोनावायरस टेस्ट, 25.89 लाख संक्रमित, 18,62 लाख स्वस्थ