1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. New Jersey, Firing, Death

न्यूजर्सी में कार्यक्रम में गोलीबारी, एक की मौत, 20 घायल

New Jersey
ट्रेंटन (अमेरिका)। अमेरिका में न्यूजर्सी के ट्रेंटन में रातभर चलने वाले एक कार्यक्रम में आज तड़के हुई गोलीबारी की घटना में एक संदिग्ध की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।


मर्सर काउंटी के अभियोजक एंजेलो ओनोफ्री ने बताया कि 20 घायलों में 16 को गोली लगी है। उनका इलाज चल रह है। इनमें से चार की हालत नाजुक है।

उन्होंने बताया कि दो संदिग्धों ने गोलियां चलाई। इस घटना में एक संदिग्ध भी मारा गया। अधिकारियों ने बताया कि घटना के वक्त वहां करीब 1000 लोग मौजूद थे। (भाषा)
अगला लेख
फेसबुक पर बच्चे नहीं देख पाएंगे हथियारों का विज्ञापन, लगाया बैन