dharma sangrah
Tue, 29 Sep 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Neil Armstrong's bag, Neil Armstrong

18 लाख डॉलर में बिका नील आर्मस्ट्रांग का बैग

Neil Armstrong's bag
न्यूयॉर्क। अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग के ऐतिहासिक अपोलो-11 अंतरिक्ष मिशन के दौरान उपयोग किए गए बैग को एक व्यक्ति ने 18 लाख अमेरिकी डॉलर में खरीदा है। चंद्रमा के दृष्टिकोण से चलाए गए विभिन्न अंतरिक्ष कार्यक्रमों और मिशनों में प्रयोग की गई वस्तुओं की नीलामी में यह अब तक की सबसे महंगी बिकने वाली वस्तु है। 
        
अपोलो-11 मिशन की 48वीं वर्षगांठ के अवसर पर न्यूयॉर्क में आयोजित एक नीलामी के दौरान इस बैग के लिए यह बोली लगी। यह वही बैग है, जिसमें आर्मस्ट्रांग चंद्रमा की सतह से मिट्टी भरकर पृथ्वी पर लाए थे। 
         
नीलामीकर्ता सोथबॉय ने बताया कि यह बैग कई वर्षों तक हॉस्टन के जॉनसन अंतरिक्ष केन्द्र में एक डिब्बे में बंद पड़ा रहा। कल हुई नीलामी में एक व्यक्ति ने पहचान गुप्त रखे जाने की शर्त पर इस बैग के लिए फोन पर बोली लगाई।
          
नीलामीकर्ताओं ने इस बैग के 20 से 30 लाख डॉलर में नीलाम होने की उम्मीद जताई थी। चंद्रमा के दृष्टिकोण से चलाए गए विभिन्न अंतरिक्ष कार्यक्रमों और मिशनों में प्रयोग की गई वस्तुओं की नीलामी में यह अब तक की सबसे महंगी बिकने वाली वस्तु है। 
         
गौरतलब है कि नील आर्मस्ट्रांग और उनके सहयोगियों ने जुलाई 1969 में अपोलो-11 अंतरिक्ष मिशन के दौरान इस 'लूनर सैंपल रिटर्न' बैग का उपयोग किया था। इस बैग की लंबाई 30 सेंटीमीटर और चौड़ाई 22 सेंटीमीटर है। (वार्ता)