मंगलवार, 15 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Nawaz Sharif grandson beats protester
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 13 जुलाई 2018 (13:34 IST)

नवाज शरीफ के नवासों ने प्रदर्शनकारी को मारा, लंदन पुलिस ने पकड़ा

Nawaz Sharif
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के नवासों जुनैद सफदर और जकारिया हुसैन को लंदन पुलिस ने एक प्रदर्शनकारी की पिटाई करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। जुनैद, नवाज की बेटी मरियम के बेटे हैं।
 
इन दोनों पर आरोप है कि उन्होंने पार्क लेन स्थित उनके लंदन आवास के बाहर एक प्रदर्शनकारी को गुरुवार को मारा था। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 
 
गौरतलब है कि पनामा पेपर लीक के बाद नवाज के खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार के तीन मामलों में एक (एवेनफील्ड संपत्ति मामला) में उन्हें कुछ ही दिन पहले एक भ्रष्टाचार रोधी अदालत ने 11 साल कैद की सजा सुनाई है।
इसी मामले में मरियम को भी सात साल की सजा सुनाई गई है। शरीफ और उनकी बेटी मरियम शुक्रवार को लंदन से पाकिस्तान लौट रहे हैं।
 
इससे पहले उन्होंने लंदन में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि वह जेल की परवाह किए बगैर लौट रहे हैं। उन्हें इस बात का दुख हैं कि वह अपनी बीमार पत्नी को वेंटीलेटर पर छोड़ कर जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें
जो कमाल पीटी ऊषा और मिल्खासिंह भी नहीं कर पाए वो कर दिखाया है 18 साल की हिमा दास ने...