सम्बंधित जानकारी
- इमरान खान ने तेज की जादुई आंकड़ा जुटाने की कोशिशें
- इमरान खान ने सरकार बनाने के लिए छोटी पार्टियों और निर्दलीयों से संपर्क साधना शुरू किया
- पाकिस्तान चुनाव : इमरान खान की पीटीआई 116 सीटों के साथ बनी सबसे बड़ी पार्टी
- महबूबा की मोदी से अपील, स्वीकार करें इमरान खान की दोस्ती की
- पाकिस्तान में चुनाव परिणाम घोषित, इमरान की पीटीआई सबसे बड़ी पार्टी, बहुमत से थोड़ी दूर
डॉक्टरों ने नवाज शरीफ को अस्पताल में भर्ती कराने को कहा
लाहौर। भ्रष्टाचार के आरोपों में पाकिस्तान की रावलपिंडी जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए डॉक्टरों ने जेल प्रशासन से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने को कहा है। सरकारी अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री हसन अस्कारी रिजवी ने कहा कि अदियाला जेल के डॉक्टरों ने नवाज शरीफ की ईसीजी में बदलाव देखा है। ईसीटी टेस्ट के जरिए दिल की वैद्युतिक क्रिया-कलापों की जांच की जाती है।
उन्होंने कहा कि हम शरीफ की सेहत को लेकर कोई जोखिम नहीं ले सकते इसलिए हमने जेल प्रशासन को उन्हें रावलपिंडी के हृदयरोग संस्थान या पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं।
शरीफ और उनकी बेटी मरियम को 13 जुलाई को ब्रिटेन से पाकिस्तान लौटते ही गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों रावलपिंडी के गर्रिसन कस्बे में स्थित अदियाला जेल में सजा काट रहे हैं। ब्रिटेन में 1990 में आलीशान फ्लैट खरीदने के आरोप में 6 जुलाई को भ्रष्टाचार निरोधक न्यायालय ने शरीफ को 10 वर्ष और उनकी बेटी को 7 वर्ष की सजा सुनाई थी। (वार्ता)
