सम्बंधित जानकारी
- ईरान में जारी ऑपरेशन एपिक फ्यूरी, क्रूड के दाम में उछाल; NASA ने Artemis-II किया लॉन्च
- ट्रंप का दावा: 4 हफ्तों में ईरान की सेना तबाह, परमाणु ठिकानों पर भी अमेरिका का बड़ा एक्शन
- CCS : पश्चिम एशिया संकट के बीच PM मोदी का बड़ा फैसला, आम आदमी को राहत देने के लिए कैबिनेट समिति बैठक में बनी यह रणनीति
- Ceasefire : ईरान ने ठुकराया डोनाल्ड ट्रम्प का दावा, युद्ध रोकने की खबरों को बताया 'झूठ' और 'बेबुनियाद'
- चंड़ीगढ़ BJP Headquarters के बाहर धमाका, हैंड ग्रेनेड लेकर भागता दिखा संदिग्ध
Artemis-II Mission Launch: 54 साल बाद चांद की ओर मानव मिशन, NASA की बड़ी उपलब्धि
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का मानव मिशन आर्टेमिस-II भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह 4:05 बजे फ्लोरिडा से सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ। 54 साल बाद यह चंद्रमा का पहला मानवयुक्त मिशन है। इससे पहले 1972 में अपोलो 17 चांद की ओर रवाना हुआ था।
यह मिशन आर्टेमिस कार्यक्रम का दूसरा चरण है। लगभग 32 मंजिला ऊंचा यह रॉकेट अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी की कक्षा में एक दिन बिताने के बाद ओरियन कैप्सूल के जरिए चंद्रमा की ओर लेकर जाएगा।
10 दिन के आर्टेमिस 2 मिशन में अंतरिक्षयात्री चांद की सतह पर नहीं उतरेंगे बल्कि इस योजना में चांद का चक्कर लगाते हुए पृथ्वी से उतनी दूर जाएंगे जहां पर आज तक कोई नहीं गया है। नासा का कहना है कि यह मिशन इंसानों को चांद और आगे मंगल ग्रह तक बसाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
Liftoff.
— NASA (@NASA) April 1, 2026
The Artemis II mission launched from @NASAKennedy at 6:35pm ET (2235 UTC), propelling four astronauts on a journey around the Moon.
Artemis II will pave the way for future Moon landings, as well as the next giant leap — astronauts on Mars. pic.twitter.com/ENQA4RTqAc
4 अंतरिक्ष यात्रियों ने भरी उड़ान
इस मिशन में क्रिस्टीना कोच, विक्टर ग्लोवर, रीड वाइसमैन और जेरेमी हैनसेन सवार हैं, जिन्हें एसएलएस रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में भेजा गया।
54 साल बाद इंसानों की यह यात्रा सिर्फ ऐतिहासिक नहीं, भविष्य की लंबी अंतरिक्ष यात्राओं के लिए निर्णायक वैज्ञानिक प्रयोग भी है। इस दौरान चार अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी की सुरक्षा सीमा से बाहर जाकर कॉस्मिक रेडिएशन और अंतरिक्षीय परिस्थितियों का सामना करेंगे, जहां उनके शरीर में होने वाले हर बदलाव को रिकॉर्ड किया जाएगा।
आर्टेमिस 2 की सफलता के बाद आर्टेमिस 3 में चंद्रमा पर मानव लैंडिंग की योजना है। आर्टेमिस मिशन का उद्देश्य 2020 के दशक के अंत तक चंद्रमा की सतह पर पहली महिला को उतारना है।
edited by : Nrapendra Gupta
