• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Mogul Rupert Murdoch Marries For Fifth Time
Last Updated : सोमवार, 3 जून 2024 (09:06 IST)

रूपर्ट मर्डोक का फिर आया दिल, रशियन सुंदरी पर हुए फिदा, 93 की उम्र में की पांचवीं शादी

रूपर्ट मर्डोक का फिर आया दिल, रशियन सुंदरी पर हुए फिदा, 93 की उम्र में की पांचवीं शादी - Mogul Rupert Murdoch Marries For Fifth Time
कैलिफोर्निया। मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक के 93 साल की उम्र एक बार फिर शादी कर ली है। यह उनकी पांचवी शादी है। वह कैलिफोर्निया के अपने फार्महाउस में 67 साल की गर्लफ्रेंड एलेना ज़ुकोवा विवाब बंधन में बंध गए।

समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक ज़ुकोवा एक रिटायर्ड जीवविज्ञानी हैं। वह रूस से अमेरिका आकर बस गई थीं। अप्रैल 2023 में मर्डोक की पूर्व पुलिस अधिकारी एन लेस्ली स्मिथ से सगाई अचानक टूट गई थी, जिसके तुरंत बाद ज़ुकोवा के साथ उनके डेटिंग की खबरें आ रही थीं।

6 बच्चों के पिता मर्डोक की पहली शादी ऑस्ट्रेलियाई फ्लाइट अटेंडेंट पेट्रीसिया बुकर से हुई थी, जिनसे उन्होंने 1960 के दशक के अंत में तलाक ले लिया था। इसके बाद उनकी दूसरी शादी अन्ना टोरव से हुई, जो एक अखबार की रिपोर्टर हैं। वह दोनों करीब 30 साल तक साथ रहे और 1999 में उनका तलाक हो गया।

मर्डोक ने इसके बाद वेंडी डेंग से तीसरी शादी की थी और 2013 में उन्हें भी तलाक दे दिया। मर्डोक की चौथी शादी मॉडल जेरी हॉल से हुई थी। वह रोलिंग स्टोन्स के फ्रंटमैन मिक जैगर की लंबे समय तक साथी रही हैं

कौन है मर्डोक: ऑस्ट्रेलिया में जन्मे मर्डोक को मीडिया मुगल के नाम से जाना जाता है। उनके मीडिया साम्राज्य में द वॉल स्ट्रीट जर्नल, फॉक्स न्यूज और अन्य प्रभावशाली आउटलेट शामिल हैं, फोर्ब्स के अनुसार, 20 बिलियन डॉलर से अधिक की संपत्ति रखते हैं। मर्डोक ने पिछले नवंबर में दुनिया भर में फैले अपने मीडिया साम्राज्य का कंट्रोल अपने बेटे लैचलन को सौंप दिया और एमेरिटस का दर्जा प्राप्त कर लिया था।
Edited by navin rangiyal
ये भी पढ़ें
Share Market: चुनाव नतीजों से पहले शेयर बाजार का धमाका, सेंसेक्स 2000, निफ्टी 1000 अंक उछला