1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Melania Trump white house Christmas tree

मेलानिया ट्रंप ने स्वीकार किया व्हाइट हाउस क्रिसमस ट्री

Melania Trump
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप ने आधिकारिक व्हाइट हाउस क्रिसमस ट्री स्वीकार करके प्रथम महिला के रूप में पुरानी परंपरा का निर्वाह किया। इस दौरान मेलानिया के साथ उनके बेटे बैरन भी मौजूद थे।
 
व्हाइट हाउस में आधिकारिक क्रिसमस ट्री का स्वागत करने के दौरान सेना के एक बैंड ने हॉलिडे धुन बजाई और फिर विस्कॉन्सिन से परंपरागत रूप से बग्गी पर लाए गए 19 1/2 फुट के बाल्साम फिर (क्रिसमिस ट्री) को व्हाइट हाउस की ओर जाने वाले मार्ग पर लाया गया।
 
मेलानिया ने इस दौरान लाल रंग की बंद गले की पोशाक पहनीं थी और बैरन ने गहरे रंग का सूट। जिम और डिएन चैप्मैन ने यह क्रिसमिस ट्री मेलियाना और ट्रंप को सौंपा। जिम और डिएन चैप्मैन विस्कॉन्सिन में क्रिसमय ट्री उगाने वाले फार्म के मालिक हैं।
 
प्रथम महिला ने चैप्मैन और उनके परिवार के अन्य सदस्यों से कहा, ‘‘यह एक खूबसूरत ट्री है। आपका बहुत बहुत शुक्रिया। हम इसे बेहद अच्छी तरह से सजाएंगे। (भाषा) 
अगला लेख
क्या हनुमानजी की मूर्ति को किया जा सकता है एयरलिफ्ट...