रविवार, 20 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Mediterranean Sea, Rescue operation, Italian navy
Written By
Last Modified: शनिवार, 26 मई 2018 (11:38 IST)

भूमध्य सागर में बड़े पैमाने पर चला अभियान, 1500 प्रवासियों को बचाया

भूमध्य सागर में बड़े पैमाने पर चला अभियान, 1500 प्रवासियों को बचाया - Mediterranean Sea, Rescue operation, Italian navy
रोम। भूमध्य सागर में बड़े पैमाने पर चलाए गए बचाव अभियानों में करीब 1500 प्रवासियों को बचाया गया। इन अभियानों में इतालवी नौसेना और गैर सरकारी संगठन एवं यूरोपीय संघ की सीमा एजेंसी फ्रोंटेक्स के जहाज शामिल थे। इतालवी तट रक्षक ने यह जानकारी दी।


केवल शनिवार को चलाए गए सात अभियानों में ही उन 1050 लोगों को बचाया गया जो यूरोप में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इन अभियानों का संचालन इतालवी तट रक्षक ने किया था। जर्मन गैर सरकारी संगठन सी (वॉच और सी) आई ने कहा कि कल बचाए गए लगभग 450 लोगों में से आधे लोगों को उन्होंने तीन नौकाओं से बचाया, जिसमें क्षमता से काफी अधिक लोग सवार थे।

कल इतालवी नौसेना के एक जहाज ने 69 प्रवासियों को बचाया, जबकि फ्रोंटेक्स के तस्कररोधी ट्राइटन ऑपरेशन में शामिल पुर्तगाली नौसेना के एक जहाज ने 296 और लोगों को बचाया। इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) ने बताया कि इस साल की शुरुआत से इटली में अब तक 10800 प्रवासी पहुंच चुके हैं। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
लीबिया में गुप्त जेल से भागे लोगों को गोली मारी, 15 की मौत