सम्बंधित जानकारी
- हिन्दू मंदिर के पुनर्निर्माण समारोह में पहुंचे सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सनी लूंग
- भारतीय-अमेरिकी छात्र ने जीता 66 लाख रुपए से ज्यादा का इनाम
- अमेरिका ने एच 1 बी वीजा आवेदन प्रक्रिया शुरू की
- अमेरिकी राज्य में अप्रैल को 'सिख जागरूकता' माह घोषित किया
- सिंगापुर में होगा 164 साल पुराने हिन्दू मंदिर का पुनरुद्धार
वीजा धोखाधड़ी के मामले में एनआरआई को जेल
न्यूयॉर्क। तकनीक के इस्तेमाल से धोखाधड़ी और वीजा धोखाधड़ी के जुर्म में भारतीय मूल के रमेश वेंकट पोथुरू को जेल की सजा सुनाई गई है।
इस मामले में रमेश पर आरोप था कि उसने भारत के कामगारों के लिए एच-1 बी वीजा और ग्रीन कार्ड के लिए अवैध फाइलिंग फीस के तौर पर 450,000 अमेरिकी डॉलर से ज्यादा की वसूली की।
अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा-शुल्क प्रवर्तन के एक बयान के मुताबिक, वर्गो इंक एंड आयसिंग सॉल्यूशंस के पूर्व मालिक और संचालक रमेश (44) को एक साल और एक दिन की जेल की सजा सुनाई गई। (भाषा)
