• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Mark Zukerberg tweet after 11 years
Written By
Last Updated : गुरुवार, 6 जुलाई 2023 (12:17 IST)

11 साल बाद मार्क जुकरबर्ग ने किया पहला ट्वीट, पोस्ट किया 2 स्पाइडरमैन का फोटो

Mark Zuckerberg
Mark Zuckerberg : मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने 11 साल बाद ट्वीट किया है। इस ट्वीट में दो स्पाइडरमैन दिख रहे हैं। दोनों एक दूसरे पर सवाल उठाते दिख रहे हैं। हालांकि पोस्ट में उन्होंने कुछ लिखा नहीं है।
 
जुकरबर्ग ने आखिरी ट्वीट 18 जनवरी 2012 को किया था और उसके बाद आज यानी 6 जुलाई को उन्होंने कोई ट्वीट किया है।
 
उन्होंने हाल ही में नए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Threads लॉन्च किया है। यह एक टेस्क्ट आधारित एप है जो काफी हद तक ट्विटर जैसा ही है। इसमें भी लोगों को फॉलो करने और री-थ्रेड करने का ऑप्शन है। लॉन्चिंग के महज दो घंटे के अंदर Threads एप को 20 लाख लोगों ने डाउनलोड किया है।