1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. man falls from plane found dead in London garden

3500 फुट ऊपर प्लेन से गिरा, बगीचे में मिली लाश

Kenya airways
लंदन। एक दिल दहला देने वाले घटनक्रम में केन्या एयरवेज के विमान में लैंडिंग गियर में छिपकर सफर कर रहा एक शख्स 3500 फुट ऊपर विमान से नीचे गिर गया। विमान से युवक एक बगीचे में जा गिरा। हादसे में उसकी मौत हो गई।
 
यह घटना रविवार को उस समय हुई जब केन्या एयरवेज का 787 विमान हीथ्रो एयरोपोर्ट पर लैंडिंग करने के लिए पहिए नीचे ला रहा था, उसी दौरान ये शख्स प्लेन से नीचे गिर गया।
 
इस घटना को देखकर बगीचे में मौजूद लोग सहम गए। बगीचे के मालिक ने 'द सन' को बातचीत में बताया कि वह भाग्यशाली रहा कि शव उसके ऊपर नहीं गिरा, नहीं तो उसकी भी मौत हो सकती थी। शव इतनी जोर से गिरा कि लॉन में दरार आ गई।
 
माना जा रहा है कि यह शख्स एक प्रवासी था, जो केन्या एयरवेज के लैंडिग गियर में छिपकर जा रहा था। अक्सर माइग्रेंट किसी देश पहुंचने के लिए ऐसे ही प्लेन में छिपकर जाते हैं।
अगला लेख
बैंक घोटाला मामला : 12 राज्यों में 50 स्थानों पर सीबीआई के छापे