1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Major accident in Istanbul nightclub

इस्तांबुल के नाइट क्लब में बड़ा हादसा, आग में झुलसे 29 लोगों की मौत, कई गंभीर

Istanbul
Fire in Istanbul nightclub: तुर्की के इस्तांबुल (Istanbul) से एक बड़ी खबर सामने आई है। एक नाइट क्लब (nightclub) में भीषण आग (Fire) लग गई। मीडिया खबरों के मुताबिक हादसे में करीब 29 लोगों की मौत हो गई जबकि कई गंभीर बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है और हादसे का कारण जानने की कोशिश कर रही है।

5 लोग गिरफ्तार : यह नाइट क्लब आवासीय गेरेटेपे जिले में स्थित 16 मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित है।  गवर्नर कार्यालय ने कहा कि आग 12:47 (09:47 GMT) पर लगी और घंटों बाद फायर ब्रिगेड ने इस पर काबू पा लिया

इसमें कहा गया है कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। मीडिया खबरों के मुताबिक क्लब के प्रबंधन और नवीकरण कार्यों के लिए जिम्मेदार व्यक्ति सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
इंदौर में बढ़ा आधी आबादी का रुतबा, महिलाओं के नाम पर 39 प्रतिशत संपत्तियों का पंजीयन