सोमवार, 28 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Legion hacking the verified Twitter accounts says they will reveal data which can be chaotic in India
Written By
Last Modified: मंगलवार, 13 दिसंबर 2016 (12:02 IST)

हैकर्स का दावा, यहां का डेटा सार्वजनिक किया तो भारत में मच जाएगी खलबली...

हैकर्स का दावा, यहां का डेटा सार्वजनिक किया तो भारत में मच जाएगी खलबली... - Legion hacking the verified Twitter accounts says they will reveal data which can be chaotic in India
इन दिनों एक हैकिंग ग्रुप भारत की नामी शख्सियतों के ट्विटर और अन्य ऑनलाइन डेटा में सेंध लगा रहा है। इस ग्रुप ने कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी से लेकर, विजय माल्या, बरखा दत्त, रवीश कुमार तक का ट्विटर अकाउंट हैक कर अफरातफरी मचा दी थी। लीजन नामक इस ग्रुप का पहला इंटरव्यू सामने आया है जिसमें उन्होंने दावा किया है कि उनके ऐसा डेटा है, जिसके रिलीज करते ही भारत में अफरातफरी मच जाएगी। 
यही नहीं उन्होंने दावा किया है कि उनका अगला निशाना भारतीय संसद है जिसमें असंख्य ईमेल्स और गुप्त जानकारी है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय बैंकिंग सिस्टम हैक करना बेहद आसान है, लेकिन वे ऐसा नहीं करेंगे। 
इस इंटरव्यु के अनुसार हैकर के पास 40 हजार से ज्यादा भारतीय सर्वर की जानकारी है। अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने हैकिंग ग्रुप से जुड़े एक सदस्य के साथ एक सॉफ्टवेयर के जरिए बात की है। इस बातचीत में हैकर ने खुलासा किया है कि उनके पास भारत के 40 हजार से ज्यादा सर्वर की जानकारी है। उन्होंने ट्विटर पर भारतीय हस्तियों के फॉलोअर्स की संख्या के आधार पर उनके अकाउंट हैक करने शुरू किए। 
 
उन्होंने बताया कि जैसे ही हमें भारत के 40 हजार से ज्यादा सर्वर में घुसने की जानकारी मिली हमने सोचा क्यों न इस जानकारी को पढ़ने के लिए एक सॉफ्टवेयर बनाया जाए। वैसे तो हमें भारत के राजनीतिक व्यक्तियों में कोई दिलचस्पी नहीं थी लेकिन हमारे सॉफ्टवेयर ने हमें इन्हीं लोगों की जानकारी दी। जिसके बाद हमने इन्हें निशाना बनाया। उन्होंने इसके पहले कहा था कि वे कांग्रेस से जुड़े ईमेल्स नए साल में सार्वजनिक करेंगे। 
 
उन्होंने कहा कि अगला टारगेट होगा बड़ा नाम और अगला अकाउंट ललित मोदी का होगा और उस पर वह बड़ा खुलासा कर सकता है। यहीं नहीं उनका दावा है कि उनके पास अपोलो अस्पताल ग्रुप का डेटा है, जिसके रिलीज करते ही भारत में हलचल मच जाएगी। इस डेटा में ऐसा बहुत कुछ है जिससे भारत में खलबली मच जाएगी इसलिए वे इसे सार्वजनिक करने से पहले सोचेंगे। वैसे इसका उद्देश्य नामी हस्तियों की गुप्त जानकारी को आम लोगों के सामने लाना है।  
 
हैकर ने यह भी बताया कि वे भारतीय नहीं हैं लेकिन पूरी दुनिया में उनके सदस्य फैले हुए हैं और समय आने पर सक्रिय हो जाते हैं। 
ये भी पढ़ें
नोटबंदी का असर, मनरेगा में घटा रोजगार