1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. LED light can damage eyes, health authority warns

सावधान, LED की रोशनी से आंखों को हो सकता है नुकसान

LED light
मैसन्स अलफोर्ट। फ्रांस की सरकारी स्वास्थ्य निगरानी संस्थान ने चेतावनी देते हुए कहा कि एलईडी लाइट की ‘नीली रोशनी’ से आंख के रेटीना को नुकसान हो सकता है और प्राकृतिक रूप से सोने की प्रक्रिया बाधित हो सकती है।
 
फ्रांसीसी एजेंसी खाद्य, पर्यावरण और व्यावसायिक स्वास्थ्य तथा सुरक्षा (एएनएसईएस) ने एक बयान में चेतावनी दी है कि नए तथ्य पहले की चिंताओं की पुष्टि करते हैं कि एक तीव्र और शक्तिशाली (एलईडी) प्रकाश ‘फोटो-टॉक्सिक’ होता है और यह रेटिना की कोशिकाओं को कभी सही नहीं होने वाली हानि पहुंचा सकता है तथा दृष्टि की तीक्ष्णता को कम कर सकता है।
 
एजेंसी ने 400 पृष्ठों की एक रिपोर्ट में सिफारिश की है कि भले ही ऐसे स्तर घर या कार्यस्थल के वातावरण में शायद ही कभी मिले हों फिर भी तीव्र जोखिम के लिए अधिकतम सीमा को संशोधित किया जाना चाहिए। (भाषा) 
अगला लेख
बंगाल के नतीजे तय करेंगे देश की राजनीति की दिशा, ममता और भाजपा में हो रहीं अस्तित्व की लड़ाई