1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. King Bhumibol Adulyade

थाईलैंड में राजा भूमिबोल अदुल्यादेज को अंतिम विदाई

King Bhumibol Adulyadej
बैंकॉक। थाईलैंड में 7 दशक तक शासन करने वाले राजा भूमिबोल अदुल्यादेज को अंतिम विदाई देने के लिए काले कपड़े पहने हुए शोक संतप्त लोग बैंकॉक के ऐतिहासिक क्वार्टर पर जुटे।
 
राजा भूमिबोल का निधन गत वर्ष हुआ था और वहां 1 साल का शोक मनाया गया। भूमिबोल के बेटे और उनके उत्तराधिकारी राजा महा वजीरालोंगकोर्न भव्य स्वर्ण पैवेलियन में रात 10 बजे चिता को मुखाग्नि देंगे।
 
अंत्येष्टि में थाईलैंड की सत्ता की नामी-गिरामी हस्तियां, शाही लोग, जनरल और प्रतिष्ठानों के जाने-माने लोग शामिल होंगे, साथ ही कई विदेशी गणमान्य व्यक्ति भी शामिल होंगे। 9 करोड़ डॉलर की भव्य अंत्येष्टि में जनता को अपने राजा को भावुक विदाई देने का मौका दिया जाएगा। भूमिबोल वर्ष 1950 में थाईलैंड के राजा बने और गत वर्ष अक्टूबर में 88 वर्ष की उम्र में निधन के पहले तक उन्होंने दशकों तक देश पर शासन किया।
 
अंत्येष्टि से पहले शोकाकुल जुलूस, रंग-बिरंगी झांकी निकाली जाएगी और बौद्ध रीति-रिवाजों से चक्री राजवंश के राजा को सम्मान दिया जाएगा। अंत्येष्टि के बाद नए राजा को ताज पहनाया जाएगा। (भाषा) 
अगला लेख
एसबीआई खाताधारकों के लिए खुश खबर, घटा यह शुल्क