1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Kim Jong un appeared in public

वार्ता विफल होने के बाद पहली बार नजर आए किम जोंग, सैन्य कारखाने का किया दौरा

Kim jong un
प्योंगयांग। उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन परमाणु मसले पर अमेरिका के साथ अधिकारी स्तर की वार्ता विफल होने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए हैं।
कोरिया की सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने एक बयान जारी करके यह जानकारी दी। उसने कहा कि उन ने एक सैन्य कारखाने का दौरा किया और नवनिर्मित ग्रीनहाउस तथा प्रायोगिक तौर पर निर्मित कृषि भूमि को भी देखा। एजेंसी ने उन की तस्वीरें भी जारी की हैं जिनमें वे प्राय: मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने देशभक्ति के मुद्दे पर बातचीत भी की।
किम म्योंग गिल के नेतृत्व में अमेरिका के साथ स्वीडन के स्टॉकहोम में शनिवार को हुई अधिकारी स्तर की वार्ता विफल हो गई। म्योंग ने आरोप लगाया कि अमेरिकी पक्ष बातचीत के लिए 'खाली हाथ' आया था और वह अपने पुराने अडियल रुख पर कायम था। माना जा रहा था कि यह वार्ता दोनों देशों के बीच महीनों से जारी गतिरोध को खत्म करने की दिशा में बढ़ने में मदद करेगी।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उन के बीच इस वर्ष फरवरी में वियतनाम के हनोई में हुई वार्ता विफल हो जाने के बाद दोनों देशों के बीच कार्यकारी स्तर की वार्ता हुई थी।
अगला लेख
क्या यह बड़ी वजह है असम में NRC की?