'किम कार्दशियन' के पति 'कान्ये वेस्ट' उतरेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में, घोषणा पर क्या कहा एलन मस्क ने?
Photo : Social media
कान्ये वेस्ट के इस ऐलान के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति का यह चुनाव बेहद दिलचस्प होने वाला है। उनका मुकाबला वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रैटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन से होगा। कान्य वेस्ट इसलिए भी चर्चा में है कि वे किम कार्दशियन के पति हैं। कान्ये डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक रहे हैं।
हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर लिखा,
'हमें ईश्वर पर भरोसा रखते हुए अमेरिका के वादे को समझना होगा। अपने सपनों को एकरुपता देनी होगी और अपने भविष्य को बनाना होगा। मैं अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने जा रहा हूं।'
अमेरिका में 3 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहा है। ऐसे में अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कान्ये ने स्टेट के चुनाव में हिस्सा लेने के लिए कोई आधिकारिक डॉक्यूमेंटेंशन किया है या नहीं। हालांकि अभी कई राज्यों में निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए समय सीमा खत्म नहीं हुई है।
कान्ये वेस्ट और उनकी बहुचर्चित पत्नी किम कार्दशियन ने वाइट हाउस की यात्रा करके राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात की थी। वर्ष 2018 में कान्ये वेस्ट ने एक भाषण दिया था। इसमें उन्होंने वैकल्पिक ब्रह्मांड और अपने बाइपोलर डिसऑर्डर के इलाज का जिक्र किया था। खास बात है कि कान्ये की घोषणा का मशहूर उद्योगपति एलन मस्क ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा, 'कान्ये आपको मेरा पूरा समर्थन है'

