सम्बंधित जानकारी
- बाइडन के निशाने पर पुतिन, कहा- यूक्रेन को कभी जीत नहीं पाएगा रूस
- जानिए कौन हैं अजय बंगा, बाइडन क्यों इन्हें सौंपना चाहते हैं वर्ल्ड बैंक की जिम्मेदारी
- चीनी जासूसी गुब्बारे को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने दिया यह बयान...
- अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा बयान, नष्ट की गईं वस्तुओं का चीनी गुब्बारे से कनेक्शन नहीं
- अमेरिका में फिर उड़ती नजर आई संदिग्ध वस्तु, एफ-16 लड़ाकू विमान ने मार गिराया
बाइडन का बड़ा बयान, यूक्रेन युद्ध में चीन, रूस का साथ देगा इसका कोई साक्ष्य नहीं
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि यूक्रेन के खिलाफ जारी युद्ध में चीन रूस का साथ देगा। शुक्रवार को जब बाइडन से यह पूछा गया कि क्या वे इस बात को लेकर चिंतित हैं कि चीन युद्ध में रूस का साथ देगा? तो उन्होंने कहा कि अब तक इसका कोई साक्ष्य नहीं है।
बाइडन ने कहा कि पिछले साल उन्होंने अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग से इस मामले पर विस्तृत चर्चा की थी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि उन्होंने अभी तक ऐसा किया है। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने पत्रकारों से कहा है कि उसने चीन को रूस को हथियारों की आपूर्ति करते नहीं पाया है।
पेंटागन के प्रेस सचिव वायु सेना ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने कहा कि उन्नत क्षमताएं, हथियार रखने वाले चीन ने सार्वजनिक रूप से अपनी तटस्थता की घोषणा की है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
