1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Jean Claude Arnolt for 2 years in prison for rape

नोबेल पुरस्कार घोटाला : अर्नोल्ट को दुष्कर्म के मामले में 2 वर्ष की जेल

Jean Claude Arnolt
स्टॉकहोम। स्वीडन की एक अदालत ने सोमवार को नोबेल पुरस्कार घोटाला मामले में स्वीडन एकेडमी की ज्यूरी सदस्य और लेखिका कटरीना फ्रोस्टेनसन के पति फ्रांसीसी फोटोग्राफर जीन क्लाउड अर्नोल्ट को दुष्कर्म के मामले में 2 वर्ष कैद की सजा सुनाई।
 
 
स्टॉकहोम जिला अदालत ने कहा कि फोटोग्राफर अर्नोल्ट वर्ष 2011 में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का दोषी पाया गया है। पीड़ित महिला को हालांकि इस मामले को लेकर आर्थिक मदद दी गई। अदालत ने निर्णय में कहा कि आरोपी ने 5 अक्टूबर की रात दुष्कर्म को अंजाम दिया। आरोपी इस रात हुए दुष्कर्म का दोषी है।
 
गौरतलब है कि पिछले साल नंवबर में 'मी टू' मूवमेंट के दौरान 18 महिलाओं ने आगे आकर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था जिसके बाद अर्नोल्ट की इसमें पहचान की गई। स्वीडन अकादमी की अध्यक्ष सारा डेनियस और अर्नोल्ट समेत जूरी के 6 सदस्यों ने इन आरोपों के बाद अपने पदों से इस्तीफा दिया था और साहित्य के लिए इस पुरस्कार को अगले साल तक स्थगित कर दिया था।
अगला लेख
इंडोनेशिया के विनाशकारी भूकंप ने ली 1200 लोगों की जान, भारत ने मदद की पेशकश की