1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. ispr song for army public school

पाकिस्तान से भले नफरत करते हों, इस वीडियो को सेल्यूट जरूर करेंगे

पेशावर आर्मी स्कूल
कहते हैं कि बचपन का न कोई मजहब होता है न ही कोई सरहद। भारत, अमेरिका, इराक या पाकिस्तान हर जगह बच्चे आतंकवाद का शिकार बने हैं। पेशावर के आर्मी स्कूल में आतंकियों के हमले में कई बच्चों की जान गई और कई घायल हुए। जहां हम बड़े आतंक का जवाब बम-बंदूकों से देने पर अमादा है वहीं पाकिस्तान के आर्मी स्कूल के बच्चों ने इस हमले का जवाब एक बेहद संजीदा और दिल को छू लेने वाले वीडियो से दिया है। 
इस गाने को सुनकर जहां एक ओर इस नृशंस हमले में मारे गए बच्चों के लिए दिल भर आता है वहीं अपने साथियों को खोने के बाद भी इन मासूम बच्चों के जज्बे को सलाम करने का मन करता है.... आप भी देखिए....