1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. al zawahiri

जिंदा है आतंकी अल जवाहिरी, नया वीडियो आया सामने

alzawahiri
बेरूत। अमेरिका में हुए 9/11 के आतंकी हमले की 20वीं बरसी पर अलकायदा के सरगना अलजवाहिरी का एक नया वीडियो सामने आया है। पिछले साल दिसंबर के बाद की घटना का जिक्र इस वीडियो में किया गया है जिससे कि लोगों को यकीन हो सके कि वह अभी मरा नहीं है। एक वेबसाइट ने शनिवार को यह वीडियो जारी किया है। अलजवाहिरी इस वीडियो में कह रहा है कि यरुशलम कभी भी यहूदियों का नहीं होगा।

 
वह अलकायदा के उस हमले की वीडियो में प्रशंसा कर रहा है जिसमें इसी साल जनवरी में रूसी सैनिकों पर सीरिया में हमला किया गया था। इस वीडियो में अलजवाहिरी ने अमेरिकी सेना की अफगानिस्तान से वापसी का जिक्र किया है, लेकिन उसकी इस टिप्पणी से नई रिकॉर्डिंग होने का कोई संकेत नहीं मिलता है।
अगला लेख
Gujarat : क्या भूपेन्द्र पटेल की ताजपोशी से नाराज हैं नितिन पटेल? राजभवन नहीं गए साथ