Fri, 17 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Irma cyclone, florida, strong winds, flood

इरमा चक्रवात फ्लोरिडा तक पहुंचा, बाढ़ जैसी स्थिति

Irma cyclone
टाम्पा। अमेरिका के फ्लोरिडा तट पर पहुंचने के बाद चक्रवात इरमा कमजोर हो गया है, लेकिन अब भी खतरनाक बना हुआ है। इस चक्रवात के कारण तेज हवाएं चल रही हैं और जगह जगह पानी जमा हो चुका है जिससे फंसे हुए लोगों तक मदद पहुंचाने के काम में लगे बचावकर्मियों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा है।
 
फ्लोरिडा पहुंचने के साथ ही इस चक्रवात कमजोर पड़ गया है लेकिन अब भी तेज हवाएं चल रही हैं। ऑरेंज काउंटी में आज 120 से अधिक मकानों को खाली कराया गया क्योंकि पानी जमा होने लगा था। अग्निशमन दल और नेशनल गार्ड के लोग घर-घर जा रहे हैं और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए नौकाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं।
 
स्थानीय समय के अनुसार रात के दो बजे हवा की रफ्तार घटकर करीब 85 मील प्रति घंटा हो गई और अनुमान है कि यह संभावना है कि उत्तरी फ्लोरिडा या दक्षिणी जॉर्जिया पहुंचने पर यह उष्णकटिबंधीय तूफान में बदल जाएगा।
 
फ्लोरिडा के बड़े हिस्सों में तटीय बाढ़ की चेतावनी अब भी प्रभावी है। यहां 60 लाख से ज्यादा लोगों को इरमा की वजह से घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश दिया गया है। अमेरिका के इतिहास में यह लोगों को सुरक्षित जगह पर ले जाने के बड़े अभियानों में से एक माना जा रहा है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
गूगल मैप पर मेट्रो यात्रियों को मिलेगी पूरी जानकारी