मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. International news, Nepal, Kathmandu, passenger bus
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 26 अगस्त 2016 (19:24 IST)

नेपाल में यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 21 लोगों की मौत

नेपाल में यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 21 लोगों की मौत - International news, Nepal, Kathmandu, passenger bus
काठमांडू। नेपाल के मध्यवर्ती इलाके में शुक्रवार तड़के यात्रियों से भरी एक बस सड़क से फिसलकर नदी में जा गिरी जिससे 21 व्यक्तियों की मौत हो गई। यह जानकारी एक स्थानीय अधिकारी ने दी।
दुर्घटनाग्रस्त यात्री बस जिस समय उफनती मिशूली नदी में गिरी, वह चितवजन जिले में थी। राहतकर्मियों ने बस से शवों से निकालने के साथ घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
 
बस के नदी में गिरने से 21 व्यक्तियों की मौत होने के अलावा 16 अन्य व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस अभी भी नदीं में है लेकिन वह पूरी तरह डूबी नहीं है। बस में अब कोई यात्री नहीं है। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
चीन के भ्रष्टाचार निरोधक अभियान में शीर्ष चीनी जनरल गिरफ्तार