• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. International news, China, Rain, Flood
Written By
Last Modified: शंघाई , मंगलवार, 5 जुलाई 2016 (17:43 IST)

चीन में भारी बारिश और बाढ़ से 130 लोगों की मौत

International news
शंघाई। चीन के मध्य तथा दक्षिणी भाग में पिछले सप्ताह से हो रही भारी वर्षा तथा बाढ़ से 130 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 10 लाख हेक्टेयर भूमि पर फसल नष्ट हो जाने से अर्थव्यवस्था को 5.70 अरब डॉलर की क्षति पहुंची है। चीन की सरकारी मीडिया की रिपोर्ट में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।
        
प्रधानमंत्री ले के ग्यांग ने आज बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित अनहुल प्रान्त का दौरा किया और वहां लोगों से बातचीत की। उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ पीड़ितों की हरसंभव मदद करने का निर्देश दिया। उन्होंने हुनान प्रान्त की भी बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण किया।
       
चीन के 11 प्रांतों में भारी बारिश तथा बाढ़ से 128 व्यक्तियों की मौत हो गई और 42 लोग लापता हो गए। शिन्हुआ के अनुसार, बाढ़ के कारण लाखों लोगों को अपना घर-बार छोड़ना पड़ गया है। (वार्ता)