1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. indian pakistani lesbian couple get married

सीमा पर तनाव, दिलों में जुड़ाव, भारत-पाक लड़कियों ने किया समलैंगिक विवाह

India
एक तरफ जहां भारत और पाकिस्तान में हालात सामान्य नहीं चल रहे हैं, वहीं ऐसे में एक खबर आई है जो यह साबित करती है प्यार सरहदों को नहीं देखता है। कोलंबियाई-भारतीय ईसाई बियांका मइली ने पाकिस्तान की रहने वाली सायमा से विवाह रचाया।
कोलंबियाई भारतीय ईसाई महिला बियांका मइली की मुलाकात पाकिस्तान की मुस्लिम महिला साइमा से हुई। दोनों में प्यार हुआ और दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया। दोनों ने बड़ी धूमधाम से विवाह रचाया। सोशल मीडिया पर शादी के साथ ही इन दोनों की ड्रेस की चर्चा भी हुई। बियांका और साइमा ने अपनी पारंपरिक ड्रेस में शादी के फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए।  (Photo courtesy: Instagram)
अगला लेख
हमला करने में बहुत ही 'भयंकर' है Apache AH-64E हेलीकॉप्टर