1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Impeachment case against Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग के पक्ष में नहीं अमेरिकी संसद

Donald Trump
वॉशिंगटन। अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग चलाने के प्रस्ताव के विरोध में बुधवार को मतदान किया। हालांकि इस सदन में विपक्षी दल डेमोक्रेटिक पार्टी को बहुमत प्राप्त है। सांसद अल ग्रीन की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ महाभियोग चलाने के लिए रखे गए प्रस्ताव के पक्ष में महज 95 सांसदों ने वोट किया, जबकि उसके विरोध में 332 लोगों ने वोट डाला।

इस प्रस्ताव पर मतदान से यह स्पष्ट हो गया कि व्हाइट हाउस में स्पष्ट राजनीतिक विभाजन के बावजूद डेमोक्रेटिक पार्टी ट्रंप के खिलाफ महाभियोग के पक्ष में नहीं है। वहीं एक रैली के लिए नॉर्थ कैरोलीना में मौजूद ट्रंप ने इसे बेहद बेवकूफीभरा प्रस्ताव बताया।

उन्होंने कहा, हमें अभी भी महाभियोग चलाने के खिलाफ बहुमत मिला है और यह सब यहीं खत्म होता है। अब सब काम में जुट जाएं। सांसद ग्रीन को हालांकि इस मामले में अपने डेमोक्रेट सहयोगियों का भी साथ नहीं मिला है, लेकिन उनका कहना है कि वे प्रभाव डालने में सफल रहे।

उन्होंने कहा, मेरे विचार में वह असफल नहीं हुआ। मेरे विचार में इस बार हमें 95 वोट मिले, जबकि पिछली बार 66 मिले थे। ऐसे में यह बेहतर है, लेकिन हमें 95 वोट मिलें या 5 हमारा लक्ष्य कुछ साबित करने का था। ट्रंप के खिलाफ महाभियोग चलाने के प्रस्ताव को गिराने में सबसे आगे सदन की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी रहीं।
अगला लेख
अब 22 जुलाई को होगी चंद्रयान 2 की लांचिंग, तकनीकी कारणों से 7 दिन पहले नहीं हो सका था लांच