1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Husband-wife prostitution

पत्नी को 2700 लोगों के साथ सेक्स करने पर किया मजबूर

Husband
लालच में व्यक्ति किस हद तक जा सकता है कि अपनी पत्नी को वेश्यावृत्ति पर मजबूर कर दे। एक ऐसा ही मामला फ्रांस में सामने आया, जहां एक आदमी को अपनी पत्नी से 2742 लोगों के साथ सेक्स कराने के लिए गिरफ्तार किया गया है। इस लालची पति ने चार साल तक अपनी पत्नी को हजारों लोगों के साथ सेक्स करने के लिए मजबूर किया।
 
डेली मेल पर छपी खबर के मुताबिक अदालत में सुनवाई के दौरान बताया गया कि व्यक्ति ने चार सालों तक अपनी पत्नी को 2742 ग्राहकों के पास भेजा। कानूनी कारणों के चलते व्यक्ति की पहचान उजागर नहीं की गई है लेकिन कोर्ट को बताया गया कि व्यक्ति अपनी पत्नी से वेश्यावृत्ति कराता था और हर महीने कथित रूप से 5000 पाउंड की कमाई करता था। व्यक्ति उत्तर पेरिस स्थित अपने घर से इस काम को अंजाम देता था। 
 
व्यक्ति यहां अपनी पत्नी और पांच साल के बच्चे के साथ रहता था। फ्रांस में देह व्यापार को कानूनी मान्यता प्राप्त है लेकिन वेश्यावृत्ति के लिए उकसाना या जबरदस्ती करना अपराध है। व्यक्ति आपराधिक आरोप का सामना कर रहा है। फिलहाल वह जमानत पर रिहा है।
 
कोर्ट को बताया गया कि व्यक्ति अपने घर के बाहर कार में अपने बच्चे के साथ इंतजार करता था जबकि 46 साल की उसकी पत्नी ग्राहकों से मिलती थी। व्यक्ति ने इंटरनेट पर अपनी पत्नी की प्रोफाइल पोस्ट कर ग्राहकों को आकर्षित किया करता था। पुलिस ने हालांकि दोनों को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया लेकिन केवल व्यक्ति पर देह व्यापार में धकेलने का मामला दर्ज हुआ है। कोर्ट ने माना कि महिला व्यक्ति द्वारा प्रताड़ित की गई है।