हमास प्रमुख इस्माइल हानिया मारा गया, तेहरान में हत्या
Ismail Haniyah : ईरान की राजधानी तेहरान में हमास प्रमुख इस्माइल हानिया की हत्या कर दी गई। इस हमले में एक गार्ड भी मारा गया। ईरानी रिवाल्यूशरी गार्ड ने की हानिया की मौत की पुष्टी की। तेहरान में हुए इस हमले की जिम्मेदारी अभी किसी ने नहीं ली है। हालांकि, ईरान की मीडिया इस हमले के पीछे इजराइल का हाथ बता रही है।
ईरान के सरकारी टीवी चैनल की खबर के अनुसार, तेहरान में हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या कर दी गई। हमला बुधवार तड़के किया गया गया था।
इस्माइल हानिया मंगलवार को ईरान के नए राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुआ था। इस दौरान हानिया ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खुमैनी से भी मुलाकात की थी।
हमास ने कहा कि इस्माइल हानिया की मौत बेकार नहीं जाएगी। हमास ने इस हमले का बदला लेने की धमकी दी है।
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें