1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. H-1B Visa registration to begin March 9 for 2022

2022 के लिए 9 मार्च से शुरू होगा H-1B Visa पंजीकरण, 31 मार्च तक आएंगे लॉटरी के नतीजे

H-1b visa registration
वॉशिंगटन। अगले वित्त वर्ष के लिए एच-1बी वीजा आवेदन पंजीकरण की प्रक्रिया 9 मार्च से शुरू होगी और कंप्यूटरीकृत लॉटरी ड्रॉ में सफल प्रतिभागियों को 31 मार्च तक इस बारे में सूचित किया जाएगा। एक संघीय एजेंसी ने यह घोषणा की।

अमेरिका नागरिकता एवं आव्रजन सेवाएं (यूएससीआईएस) की यह अधिसूचना बाइडन प्रशासन की उस घोषणा के एक दिन बाद आई है कि वह विदेशी पेशेवरों को काम के लिए वीजा जारी करने की परंपरागत लॉटरी व्यवस्था को बरकरार रखेगी।

यूएससीआईएस ने घोषणा की कि वित्त वर्ष 2022 के लिए एच-1बी वीजा के लिए शुरुआती पंजीकरण नौ मार्च को दोपहर में शुरू होगा और 25 मार्च की दोपहर तक चलेगा। एच-1बी वीजा एक गैर आव्रजक वीजा है, जो अमेरिकी कंपनियों को विशेषज्ञता वाले पेशेवरों को काम पर रखने की इजाजत देता है।

प्रौद्योगिकी कंपनियां इस पर काफी निर्भर रहती हैं और हर साल भारत और चीन जैसे देशों से हजारों की संख्या में कर्मचारियों को नियुक्त करती हैं। एजेंसी ने कहा कि अगर उसे 25 मार्च तक पर्याप्त संख्या में पंजीकरण प्राप्त हो गए तो वह बिना किसी क्रम के पंजीकरण का चयन कर चुने हुए लोगों की अधिसूचना 31 मार्च तक भेज देगी।(भाषा)
अगला लेख
स्मृति के खिलाफ मामला : अदालत ने पुलिस से सीलबंद लिफाफे में मांगी रिपोर्ट