1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Gunmen storm Intercontinental hotel in Kabul

काबुल में बंदूकधारियों ने होटल पर किया हमला

Kabul
काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक पांच मंजिला इंटरकॉन्टिनेंटल होटल में कम से कम चार बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। इस हमले में पांच लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।
 
होटल के मैनेजर अहमद हेरिस नयाब ने कहा कि हमलावरों ने शनिवार को होटल के अंदर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद होटल में अफरा तफरी मच गई और लोग इधर से उधर भागने लगे। उन्होंने कहा कि विशेष सुरक्षा दस्ते ने कम से कम दो हमलावरों को मार दिया है।
 
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने कहा कि विशेष सुरक्षा दस्ते बंदूकधारियों से निपट रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमला स्थानीय समयानुसार रात नौ बजे के आसपास हुआ। हमले में हताहत हुए लोगों के बारे में फ़ौरी तौर पर कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हमले की किसी भी संगठन ने अब तक जिम्मेदारी नहीं ली है।
 
इंटरकॉन्टिनेंटल होटल, वही होटल है जिस पर साल 2011 में तालिबान ने हमला किया था। तब नौ हमलावर समेत कुल 21 लोग मारे गए थे। हमले की किसी भी संगठन ने अब तक जिम्मेदारी नहीं ली है।             
 
खुफिया एजेंसी के एक अधिकारी ने खबर दी है कि बंदूकधारी मेहमानों पर गोली चला रहे थे। अधिकारियों का कहना है कि कम से कम पांच लोग इस हमले में घायल हुए हैं। लेकिन स्थानीय मीडिया की खबरों में बताया गया है कि हमले में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। (वार्ता) 
अगला लेख
अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ महिलाओं का मार्च