1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Gmail, YouTube and other Google services down

दुनियाभर में 45 मिनट तक ठप रहा गूगल और यूट्‍यूब

Gmail
नई दिल्ली। दुनिया भर उस समय सनसनी फैल गई जब गूगल की कई सेवाएं और यूट्‍यूब की सेवाएं बंद हो गईं। हालांकि कुछ देर बाद सेवाएं पुन: बहाल हो गईं। गूगल की सेवाएं करीब 45 मिनट तक ठप रहीं। 
 
शाम करीब 5.20 बजे गूगल की जीमेल सेवा और हैंगआउट समेत कई सेवाओं पर असर पड़ा। यूट्यूब भी कुछ समय के लिए बंद हो गया। हालांकि करीब 45 मिनट बाद सभी सेवाएं फिर से बहाल हो गईं। गूगल की इन सेवाओं के बाधित होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
 
दरअसल, जो लोग गूगलपे के जरिए पेमेंट करते हैं, उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गूगल की मेल सेवा भी काफी देर तक बंद रही। ट्‍विटर पर इसको लेकर लोगों ने काफी प्रतिक्रियाएं जाहिर कीं। 
 
अगला लेख
Covid 19: चमगादड़ से सुराग तलाशने में जुटे वैज्ञानिक, अगली महामारी की रोकथाम में मिलेगी मदद