1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Football player, bus accident

फुटबॉल खिलाड़ियों से भरी बस पुल से गिरी, 16 की मौत

Football player
कोटजोकलकोस। मैक्सिको के पूर्वी हिस्से में गैर पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ियों और प्रशंसकों को लेकर जा रही एक बस के पुल से गिर जाने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई।
 
अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी वेराक्रूज प्रांत के एटोयाक में एक इस हादसे में अन्य 10 लोग घायल हो गए।
 
प्रांत सरकार ने एक बयान में कहा कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि बस तेज रफ्तार में थी तथा ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण खो बैठा एवं बस ने सुरक्षा के लिए बना बैरियर तोड़ दिया।
 
बयान के अनुसार, बस एटोयाक नदी में गिर गई। 16 यात्रियों के शव और 10 घायल यात्री मिले हैं। (भाषा)