• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Florida firing
Written By
Last Updated : मंगलवार, 6 जून 2017 (01:20 IST)

फ्लोरिडा में गोलीबारी, 6 लोगों की मौत

फ्लोरिडा में गोलीबारी, 6  लोगों की मौत - Florida firing
वॉशिंगटन-ओरलेंडो। अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत में अपने पहले के कार्यस्थल पर एक असंतुष्ट व्यक्ति ने गोलीबारी कर एक महिला सहित पांच पुराने सहकर्मियों की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को गोली मार ली।
 
ओरलेंडो के पल्स नाइटक्लब नरसंहार की बरसी के महज हफ्ते भर पहले सोमवार को  गोलीबारी की घटना हुई। अमेरिका के इतिहास में 12 जून की गोलीबारी की यह सबसे भीषण घटना थी, जिसमें एक बंदूकधारी ने 49 लोगों की हत्या कर दी थी।
 
ऑरेंज काउंटी के शेरीफ जेरी डेमिंग ने संवाददाताओं को बताया कि 45 वर्षीय इस असंतुष्ट हमलावर को नौकरी से निकाल दिया गया था। उसने खुद को भी गोली मार कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। शेरीफ ने इस घटना के आतंकी हमला होने की बात से इनकार किया। उन्होंने कहा कि हमलावर के पास एक बंदूक और एक चाकू था। (भाषा)