Hanuman Chalisa
✕

बैंकॉक में गोलीबारी, भारतीय पर्यटक समेत दो की मौत, दो घायल

Updated: सोमवार, 8 अक्टूबर 2018 (18:45 IST)
बैंकॉक। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक शॉपिंग मॉल के पास रविवार की रात हुए गैंगवार में एक भारतीय और एक लाओस के पर्यटक की मौत हो गई, जबकि एक भारतीय पर्यटक और दो थाई नागरिक घायल हो गए।


थाईलैंड के अखबार स्टेट्स टाइम्स के अनुसार गैंगवार की घटना रविवार की मध्य रात्रि वाटरगेट पैवेलियन मॉल के बगल में हुई। इस घटना में धीरज गखेज्र (42) तथा केओवोंग्सा थोनेकेओ (28) की मौत हो गई जबकि धर्मेंद्र शर्मा (45) और थाक्सिन सुक-इयाद (22) और पूर्णथेप पुंम्पुआंग (23) घायल हो गए।

पुलिस अधिकारी मेजर जनरल सेनिट समरार्न सम्रुआजकिट ने बताया कि तीन हथियारबंद युवकों ने आपसी विवाद में स्नूकर पार्लर के पास गोलीबारी की। उन्होंने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया स्नूकर पार्लर से लगभग 20 युवक पिस्तौल, चाकू और डंडे लेकर आए, जिनमें से तीन युवकों ने गोलीबारी की।

उन्होंने बताया कि इस घटना में इस्तेमाल किए हथियारों के बारे में जांच की जा रही है, लेकिन घटनास्थल से एके-47 के खोखे मिले हैं। (वार्ता)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख