• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. fire in oil pipeline
Written By
Last Modified: येनागाओ , रविवार, 16 अक्टूबर 2016 (08:02 IST)

नाइजीरिया में आतंकियों ने तेल पाइपलाइन में लगाई आग

fire in oil pipeline
येनागाओ। अफ्रीकी देश नाइजीरिया में आतंकवादियों ने कच्चे तेल की एक पाइपलाइन पर आग लगा दी।
 
एक सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि उघेली क्षेत्र स्थित सरकारी कंपनी एनएनपीसी और एक स्थानीय कंपनी की ओर से संयुक्त रुप से संचालित तेल पाइपलाइन में कल रात आतंकवादियों ने आग लगा दी।
 
उन्होंने कहा कि हमला करने वाले आतंकवादी संगठन का अभी पता नहीं चल सका है। घटना की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि नाइजीरिया में तेल पाइपलाइनों पर आतंकवादी अक्सर हमले करते रहते हैं। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
10 साल में पहली बार मुनाफे में एयर इंडिया