1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. fire at ski resort turkey, 76 dies

तुर्किये के स्की रिसॉर्ट में भीषण आग, 76 लोगों की मौत

तुर्किये के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र स्थित एक स्की रिसॉर्ट के होटल में मंगलवार को लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 76 हो गई।

fire at ski resort turkey
Fire At Turkey Ski Resort : तुर्किये के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र स्थित एक स्की रिसॉर्ट के होटल में मंगलवार को लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 76 हो गई है। बताया जा रहा है कि एक पथरीले टीले पर बने इस रिजॉर्ट में 234 मेहमान ठहरे हुए थे। 
 
तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने इस भीषण अग्निकांड के दोषियों को कड़ी सजा देने का ऐलान किया है। गृह मंत्री अली येरलिकाया ने कहा कि मृतकों में से 45 की पहचान कर ली गई है, जबकि अन्य की पहचान के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों ने इस घटना की जांच के तहत 9 लोगों को हिरासत में लिया है।
 
गार्डियन अखबार की एक रिपोर्ट के अनुसार वहां ठहरे लोगों ने बताया कि 161 कमरे वाले होटल के स्मोक अलार्म ने काम ही नहीं किया। कई लोगों ने आग से बचने के लिए कंबलों का इस्तेमाल किया तो कुछ लोग तो छतों से कूद गए। सरकारी ‘अनादोलु’ समाचार एजेंसी ने गवर्नर अब्दुलअजीज आयदीन के हवाले से बताया कि घबराहट में इमारत से कूदने की वजह से दो लोगों की मौत हो गई। 
 
धुएं से भर गए कमरे : होटल में स्की प्रशिक्षक नेकमी केपसेटुटन ने बताया कि जिस वक्त आग लगी, उस समय वह सो रहे थे। घटना के बाद वह इमारत से बाहर भागे। उन्होंने ‘एनटीवी टेलीविजन’ को बताया कि इसके बाद उन्होंने होटल से करीब 20 मेहमानों को बाहर निकालने में मदद की। उन्होंने कहा कि होटल में धुआं भर गया था, जिससे मेहमानों के लिए आग से बचने का रास्ता ढूंढना मुश्किल हो गया था। 
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
LIVE: सैफ अली खान के घर से मिली आरोपी शरीफुल की टोपी, DNA जांच के लिए भेजा