सम्बंधित जानकारी
- ब्रिटेन में Corona के नए उपचार को मंजूरी, Omicron के खिलाफ हो सकता है कारगर
- PM मोदी ने चक्रवात जवाद से निपटने के दिए निर्देश, शनिवार सुबह तटवर्ती इलाकों में टकराने का अंदेशा
- रामनगरी अयोध्या में बम विस्फोट की धमकी के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई
- कमजोर वैश्विक रुख से सोना 280 रुपए टूटा, चांदी के भाव 212 रुपए बढ़े
- क्या हैं Corona के Omicron वैरिएंट के लक्षण और बचाव के उपाय
पिता बना हैवान, गलत पिज्जा डिलीवरी से कुपित हो अपने ही बेटे को मौत के घाट उतारा
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया में एक शख्स ने मामूली बात पर अपने ही बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। हैवान पिता इस बात से नाराज था कि उसे गलत पिज्जा डिलीवर कर दिया गया था और उसमें कोल्ड ड्रिंक की बोतल भी नहीं थी। इस बात से कुपित शख्स ने पहले अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा, फिर बच्चे की हत्या कर डाली। मां रोती-बिलखती रही, लेकिन जल्लाद पिता बच्चे को मारने के बाद ही रुका।
'डेली स्टार' की रिपोर्ट के मुताबिक विक्टोरिया में रहने वालीं चेल्सी स्मिथ ने बताया कि उसके पति एवेंडर विल्सन ने पिज्जा ऑर्डर किया था। जब पिज्जा आया तो वो यह देखकर बौखला गया कि गलत पिज्जा डिलीवर कर दिया गया है और इसमें कोल्ड ड्रिंक की बोतल भी नहीं है। इसके बाद उसने बच्चों के सामने चेल्सी को मारना शुरू कर दिया।
हत्यारे ने अपनी पत्नी को बाल पकड़कर घसीटा और चेहरे पर मुक्के बरसाए। वो इतने पर ही शांत नहीं हुआ, इसके बाद उसने अपने 6 महीने के बेटे को उठाया और हवा में उछाल दिया। वो काफी देर तक यही करता रहा, इस दौरान बच्चे का सिर जमीन से टकराया और उसकी मौत हो गई। 2 हफ्ते तक बच्चे की मां चेल्सी स्मिथ खामोश रहीं, फिर उन्होंने हिम्मत जुटाकर पुलिस को पूरी कहानी बताई। कोर्ट ने एवेंडर विल्सन को अपने बच्चे की हत्या का दोषी करार देते हुए जेल भेज दिया है।
