1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Extreme heat in South Sudan

दक्षिण सूडान में भीषण गर्मी, छात्रों के बेहोश होने के बाद बंद किए गए स्कूल

दक्षिण सूडान के अधिकतर विद्यालयों में लोहे की चादरों से बने अस्थायी ढांचे हैं और उनमें बिजली की व्यवस्था नहीं है।

Heat
Extreme heat in South Sudan: दक्षिण सूडान (South Sudan) में भीषण गर्मी (extreme heat) के कारण छात्रों के बेहोश होने की घटनाओं के बाद गुरुवार को सभी स्कूलों को 2 सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है। देश को जलवायु परिवर्तन (Climate Change) के कारण बरसात के मौसम में बाढ़ तथा अन्य जटिल परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।ALSO READ: Weather Update: मौसम के अजब गजब रंग, कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बर्फबारी
 
फरवरी और मार्च में गर्मी के कारण स्कूल बंद किए : यह दूसरी बार है, जब देश ने फरवरी और मार्च में गर्मी के कारण स्कूल बंद किए हैं। देश के उप शिक्षा मंत्री मार्टिन ताको मोई ने कहा कि जूबा शहर में रोजाना औसतन 12 छात्र बेहोश हो रहे हैं। दक्षिण सूडान के अधिकतर विद्यालयों में लोहे की चादरों से बने अस्थायी ढांचे हैं और उनमें बिजली की व्यवस्था नहीं है।ALSO READ: Weather Update: उत्तर भारत में होने लगा गर्मी का एहसास, जानें ताजा मौसम अपडेट
 
पर्यावरण मंत्री जोसेफिन नेप्वोन कॉसमॉस ने लोगों से घर के अंदर रहने और पानी पीते रहने का आग्रह किया है, क्योंकि तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। शिक्षाकर्मियों ने सरकार से स्कूल कैलेंडर में संशोधन करने पर विचार करने का आग्रह किया है ताकि स्कूल फरवरी में बंद किए जाएं और अप्रैल में तापमान कम होने पर पुन: खोले जाएं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
क्या अधूरी है महाकुंभ के जल पर CPCB की रिपोर्ट, नहीं है नाइट्रेट और फॉस्फेट का जिक्र